कोण्डागांव
बाबा साहेब सेवा संस्था ने एकलव्य विद्यालय गोलावंड में रोपे पौधे
13-Jul-2022 2:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 13 जुलाई। बाबा साहेब सेवा संस्था के माध्यम से रविवार को विकासखण्ड कोण्डागांव अंतर्गत गोलावंड में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावंड में पौधारोपण किया। इसके तहत एकलव्य विद्यालय प्रांगण में बाबा साहेब सेवा संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
बाबा साहेब सेवा संस्था कोण्डागांव के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक तिलक पांडे, जगदीश महेशकर, बुधसिंह नेताम, गोड़वाना समन्वयक समिति जिला अध्यक्ष पीपी गोंडाने, अध्यक्ष मुकेश मार्कंडेय, पुष्करसिंह मंडावी, रमेश पोयाम, ओमप्रकाश नाग, शैलेश शुक्ला, एकलव्य विद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थियों मौजूद रहे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीतों को सुनकर विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कार दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे