कोण्डागांव

शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने पर जोर
09-Jul-2022 9:51 PM
शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने पर जोर

कोण्डागांव, 9 जुलाई। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक रामसागर चौहान ने 8 जुलाई को कोण्डागांव के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल समेत जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत अधिकारी, अतिरिक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, सीएसी व अन्य मौजूद रहे। बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
 
प्रथम जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर संयुक्त संचालक ने शालाओं में शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने के लिए 16 से 30 जून तक शाला निरीक्षण प्रतिवेदन पर चर्चा, शाला प्रवेश उत्सव की जानकारी, शाला त्यागी बच्चों की जानकारी, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, निशुल्क गणवेश वितरण, साइकिल वितरण, मध्यान्ह भोजन संचालन, छात्रवृत्ति वितरण, महतारी दुलार योजना, आरटीआई के तहत शाला में प्रवेश, बालवाड़ी केंद्रों के संचालन, आदर्श टायलेट, माटी पूजन महा अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में साग-भाजी उत्पादन आदि विस्तृत जानकारी ली गई।
 


अन्य पोस्ट