कोण्डागांव

प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष समेत कई ने छोड़ी आप
09-Jul-2022 9:51 PM
प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष समेत कई ने छोड़ी आप

कोण्डागांव, 9 जुलाई। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई व कोण्डागांव जिला शाखा को बड़ा नुकसान हुआ हैं। दरअसल 8 जुलाई की देर शाम आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आशुतोष के साथ कोण्डागांव जिलाध्यक्ष चंद्रभान श्रीवास्तव, महामंत्री विजय सोनपिपरे, विधानसभा अध्यक्ष जगदीश नेताम, संगठन मंत्री गोवर्धन पटेल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष हेमंत कौशिक ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

9 जुलाई को विज्ञप्ति जारी करते हुए आशुतोष पांडे ने जानकारी दी कि वैचारिक मतभिन्नता, हिंदुत्व पर पार्टी का नकारात्मक विचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को रोकने के प्रयास पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। फिलहाल उनका भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। अब वे अपने संगठन जय हिन्दू राष्ट्र मोर्चा के बैनर तले चलेगा कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट