कोण्डागांव
मंडी समिति नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार
08-Jul-2022 8:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 जुलाई। कृषि उपज मंडी कोण्डागांव का भारसाधक समिति पदाधिकारियों की हाल ही में नियुक्ति की गई है। इसके तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल 7 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त अध्यक्ष मंगलू नेताम, उपाध्यक्ष बिरस प्रसाद साहू और सदस्य रामधनलर देवांगन, लोकमत दीवान, परनिया पटेल, बंसी यादव, ताराचंद्र चोपड़ा ने 7 जुलाई को अपने पद का शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेसियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे