कोण्डागांव

माटीकला बोर्ड से मिलने पहुंचे कुम्हार, मायूस होकर वापस लौटे
14-Jun-2022 10:18 PM
माटीकला बोर्ड से मिलने पहुंचे कुम्हार, मायूस होकर वापस लौटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 जून।
सर्व कुम्हार समाज के बैनज तले कोण्डागांव से 13 जून को माटीकला बोर्ड रायपुर अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचा।

पदाधिकारियों का आरोप हैं कि, माटीकला बोर्ड के उदासीन रवैये व कागजी योजनाओं के संबंध में माटीकला बोर्ड अध्यक्ष बालम चक्रधारी को अवगत कराई गई थी। इसके बाद भी तय समय पर माटीकला बोर्ड संचालक, सदस्यों व अध्यक्ष मौके से नदारद रहे। समाज के पदाधिकारियों की माने तो, बोर्ड के पदाधिकारी कुम्हारों से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देना चाहते हैं।

रायपुर कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के प्रदेश मार्गदर्शक होरी लाल चक्रधारी ने किया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण चक्रधारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चक्रधारी, प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश कुम्भकार, प्रदेश सचिव शिव कुमार पांडे, गगन कुम्भकार, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष नुरेन्द्र कुम्हार, रायपुर संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र पाडे, कुमार चक्रधारी, कोण्डागांव जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार कुंभकार, आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट