कोण्डागांव

बंजारा समाज का प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन
14-Jun-2022 2:49 PM
बंजारा समाज का प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल/कोण्डागांव, 14 जून।
ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव राम नायक के निर्देश पर छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 12 जून को विकास खण्ड केशकाल के बहीगांव स्थित गरिमा पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश स्तर में गठित की गई प्रदेश महिला पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के बाद चर्चा परिचर्चा की गई ।

इस सम्मेलन में प्रदेश स्तर के महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य सहित समाज की महिलाएं सम्मिलित हुईं। वहां लगभग एक वर्ष पूर्व प्रदेश स्तर पर गठन किए गए प्रदेश महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद सम्मेलन के लोगो की उपस्थिति में बंजारा समाज के उत्थान और सामाजिक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का गठन के बाद यह पहली बार है की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कर प्रदेश स्तर पर गठित महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण करवाया गया। प्रकोष्ठ गठन के बाद कार्यक्रम पहली बार हुआ है और इसमें परिचय सम्मेलन कार्यक्रम भी आयोजित की गई।

राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव राम नायक, भोपाल सिंह नायक प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ, मोहन भारद्वाज कार्यकारी अध्यक्ष, सुख सिंह नायक प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, लोकनाथ राठौर जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निर्मला नायक, कार्यकारिणी अध्यक्ष सरस्वती नायक, उपाध्यक्ष ललिता भारद्वाज, राधा नायक, महासचिव संतोष अजमेरा, मनीषा चौहान, गीता चौहान, देवकी नायक संगठन मंत्री, मीरा मुछावड, सोमा नायक, संतोषी नायक, चंद्रिका नायक, रजनी राठौर, सुनीता राठौर, उर्मिला पवार मीडिया प्रभारी सहित बंजारा समाज के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट