कोण्डागांव

मोदी सरकार के आठ साल पूरे, भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ बाइक यात्रा, गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां
13-Jun-2022 10:36 PM
मोदी सरकार के आठ साल पूरे, भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ बाइक यात्रा, गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 13 जून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल पूरे होने पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ता विधानसभा के सभी क्षेत्रों में विकास तीर्थ बाइक यात्रा निकाल कर आठ सालों में केंद्र सरकार के काम का गाथा गा रहे हैं। इसी के चलते कोंडागांव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र के नेतृत्व में बड़ेडोंगर के मां दंतेश्वरी माई के दरबार से प्रारंभ कर फरसगांव, केशकाल, विश्रामपुरी और बड़ेराजपुर कुल 120 किमी तक सैकड़ों युवा बाइक रैली में शामिल हुए ।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र ने कहा कि 2014 में पहली बार जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी, तब उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनने का सपना देखा था, यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है। डिजिटल इंडिया से भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। आरोग्य सेतु सबसे सफल डिजिटल योजनाओं का उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने दो बड़ी योजना मेक इन इंडिया तथा स्वच्छ भारत की शुरुआत की। मोदी सरकार चुनावी घोषणा पत्र में हुए हर एक वादों को एक-एक करके पूरा कर रही है। गरीब, किसान, युवा, बेरोजगार सहित समाज के हरेक वर्ग को लाभान्वित कराने, उनके आय में वृद्धि, खुशहाल जीवन बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा है। इन आठ वर्षों में मोदी सरकार का सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प दिखाई दिया है। सरकार ने जन उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं को लागू किया है।

इस रैली में पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, दीपेश अरोरा, आकाश मेहता, तरुण साना, गणेश दुग्गा, रामेश्वर उसेंडी, विजय पोया, जितेंद्र सुराना संगीता पोयम, संतोष उइके, श्रवण दीपक, रविन्द्र पांडे, विरेंद्र बघेल, गौरव शार्दुल, जीतू साहू समेत कई भाजपाई शामिल हुए।

 


अन्य पोस्ट