कोण्डागांव

युवा मोर्चा ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
12-Jun-2022 10:18 PM
युवा मोर्चा ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

कोण्डागांव, 12 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के सदस्यों ने 12 जून को जिला अस्पताल में फल वितरण किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने मरीजों का हालचाल पूछ। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल, उपाध्यक्ष गौरव ठाकुर, मंडल महामंत्री बाबा खान व अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट