कोण्डागांव

स्व सहायता समूहों और बेटियों का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
फरसगांव, 8 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण त्याग के 8 साल बेमिसाल के अवसर पर पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं अन्य मोर्चे प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम रखें। इस अवसर पर स्व सहायता समूहों और बेटियों का सम्मान किया गया।
मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह फरसगांव, भंडारसिवनी मां गायत्री स्व सहायता समूह लंजोड़ा एवं अन्य स्व सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया। मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों के विषय में क्षेत्र की महिलाओं को बताया।
स्वच्छ भारत के तहत 11 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण, स्वस्थ भारत के तहत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक नि:शुल्क इलाज, जनधन योजना के तहत 40 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुले, प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्की छत, हर घर को जल, हर व्यक्ति को अन्न, उज्वला योजना के तहत 8 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन, कोरोना में 190 करोड़ से अधिक लोगों को टीकाकरण, सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली श्री रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ और अन्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रभारी संध्या तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता नेताम, महामंत्री सोमा दास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक शैल सेठिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सपन चक्रवर्ती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीर सिंह बदेशा, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवंर पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश दुग्गा उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल पार्षद लक्ष्मी धुव्र, सोनामणी, साम नेताम, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मंजूलता नेताम, महामंत्री चन्द्र कला सरकार, बालिका दुग्गा, कृष्णा परामाणिक , सावित्री साहू, दयावती मरकाम लक्ष्मी यादव एवं अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।