कोण्डागांव

एकलव्य आदर्श विद्यालय में शिक्षकों के साक्षात्कार अब 8 को
02-Jun-2022 9:39 PM
एकलव्य आदर्श विद्यालय में शिक्षकों के साक्षात्कार अब 8 को

कोण्डागांव,  2 जून।  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावण्ड, बेड़मा, चिचाड़ी, शामपुर एवं कोरगांव के प्राचार्यों द्वारा तत्कालिक रूप से शिक्षक व्यवस्था के तहत् विभाग द्वारा निर्धारित प्रति कालखण्ड (पीरियड) के आधार पर मानदेय के दर पर शिक्षक नियुक्ति किया जाना है। इस संबंध में 8 जून  को जिले के सभी विकासखण्ड के लिए एक ही स्थान नीट एवं आईटीआई आवासीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट भवन, जिला पंचायत के पीछे चल साक्षात्कार (वॉक इन इंटरव्यू) आयोजित किया जा रहा है। पूर्व में यह तिथि 6 जून की थी जिसमें अपरिहार्य कारणों से संशोधन किया गया है। अत: इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय प्रात: 11.00 बजे से 5.30 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 


अन्य पोस्ट