कोण्डागांव

सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों को दी विदाई
01-Jun-2022 10:56 PM
सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 जून।
कोंडागांव पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। उप निरीक्षक  आत्माराम राठौर 39 वर्ष एवं सहायक उपनिरीक्षक लीनुस कुजुर 42 वर्ष की सेवा बाद सेवानिवृत्त हुए।

मंगलवार को एसपी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर जिले से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक आत्माराम राठौर एवं सहायक उपनिरीक्षक लीनुस कुजूर को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई।
उप निरीक्षक आत्माराम राठौर का जन्म 1960 में हुआ, वे वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में जिला जगदलपुर मे आरक्षक के पद पर भर्ती हुए। वर्ष 1992 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए, वर्ष 2007 में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए एवं वर्ष 2017 में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत मिली।

39 वर्ष की सेवा के दौरान उप निरीक्षक श्री राठौर जगदलपुर संभाग के विभिन्न थानों पखांजूर, कोरर, यातायात, कोड़ेनार, दरभा, नारायणपुर, करपावंड, घोटिया, बड़े डोंगर में पदस्थ रहे।

सहायक उपनिरीक्षक लीनुस कुजुर का जन्म 1960 में हुआ, वे वर्ष 1980 में जिला जगदलपुर में पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती हुए। वर्ष 2005 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए एवं वर्ष 2017 में इन्हें सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली, जो आज तक कोंडागांव जिले में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए।
42 वर्ष की सेवा के दौरान सहायक उप निरीक्षक श्री कुजूर जगदलपुर संभाग के विभिन्न थानों बासागुड़ा, कुआकोंडा, बारसूर, बेनूर, नगरनार, करपावंड, कोंडागांव एवं केशकाल में पदस्थ रहे।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त उक्त पुलिस अधिकारियों के सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके अनुभव साझा किया गया। उनके सफलतापूर्वक 40 वर्ष तक पुलिस विभाग की सेवा करने पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं एडिशनल एसप राहुल देव शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्री राठौर एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री कुजूर को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई  दी गई।


अन्य पोस्ट