कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 26 अप्रैल। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने प्रेसवार्ता मेें गौठानों की आड़ में कांग्रेस सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजन के अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र में 2 गौठान है। जामपदर व डोंगरीपारा पशुपालकों के द्वारा गोबर विक्रय किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना हेतु गठित समूह व विभाग से जब जानकारी एकत्रित की गई। तब ज्ञात हुआ कि कई हितग्राहियों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोबर के वजन में हेराफेरी की जा रही है।
दस्तावेजों से पता चला कि, कई जगह मवेशियों की संख्या एक जैसी है, परंतु गोबर के वजन में बहुत अंतर है। इस तरह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायक के संरक्षण में यह घोटाला किया जा रहा है।
लता उसेंडी ने कहा कि इस घोटाले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई जाए और गोबर घोटाले को उजागर किया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह. संयोजक गोपाल दीक्षित, भाजपा कार्यालय प्रभारी दयाराम पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र ठाकुर, गप्पी सुराना, कुलवंत चहल, प्रवीण जैन, बंटी नाग, विक्की रवान, संतोष पात्र, संजय मोदी, देवेंद्र मौर्य, अविनाश शोरी व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।