कोण्डागांव

एसआईएस सुरक्षा कंपनी द्वारा जवानों की विशेष भर्ती के लिए शिविर
22-Apr-2022 8:55 PM
एसआईएस सुरक्षा कंपनी द्वारा जवानों की विशेष भर्ती के लिए शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 22 अप्रैल।
केशकाल थाना परिसर में शुक्रवार को कोंडागांव पुलिस के सहयोग से एसआईएस सुरक्षा कम्पनी द्वारा जवानों की विशेष भर्ती हेतु शिविर लगाया गया था।
 
इस शिविर में क्षेत्र भर के 90 युवाओं ने भाग लिया। जिनका शारीरिक माप, सीना, ऊंचाई, वजन एवं लिखित परीक्षा ली गयी। जिसमें कुल 30 युवाओं का चयन भी किया गया। सभी चयनित युवकों को उप निरक्षक प्रशांत मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
 
साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि आज जो भर्ती रैली में आने से वंचित रह गए हैं, वह 23 अप्रैल को फरसगांव थाना, 25 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना और 26 अप्रैल धनोरा थाना परिसर क्षेत्र में आकर के भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।
 
इस संबंध में एसआईएस के भर्ती अधिकारी डी.एन सिन्हा ने बताया कि इस शिविर में चयनित होने वाले युवाओं को प्रशिक्षण के लिए जशपुर भेजा जाएगा। जहां सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने के पश्चात उन्हें भारतीय औद्योगिक एवं पुरातात्विक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य के लिए स्थाई नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।
 


अन्य पोस्ट