कोण्डागांव
वनलिपिक ने दिया वनकर्मियों के हड़ताल को समर्थन
30-Mar-2022 9:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 30 मार्च। वन कर्मचारी के हड़ताल को समर्थन वनलिपिकों ने भी दिया। आज भी वन कर्मचारी संघ दक्षिण मंडल कोण्डागांव कार्यालय के सामने मैदान में धरने पर बैठे हंै।
वन लिपिक जि़ला अध्यक्ष व वन लिपिक मण्डल अध्यक्ष कोण्डागांव द्वारा अपने साथियों के साथ 30 मार्च को वन कर्मचारी संघ हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। ज्ञात हो कि वन कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर धरने देकर बैठे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे