कोण्डागांव

कोण्डागांव, 25 मार्च। पत्नी की हत्या कर पति ने खुद के गले को काट कर घायल हो गया। फरसगांव पुलिस द्वारा उसे उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोण्डागांव जिला अस्पताल भेज दिया गया।
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी आठगांव पटेलपारा निवासी महादेव कोर्राम ने अपनी पत्नी फूलोबाई कोर्राम की घर में कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद खुद के गले को धारदार हथियार से काट कर घायल कर लिया। इसकी जानकारी आस-पास के ग्रामीणों के द्वारा फरसगांव थाने में दी गई।
जानकारी मिलते ही तत्काल फरसगांव एसडीओपी मणिशंकर चंद्रा थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। हत्या करने के बाद आरोपी महादेव कोर्राम गांव की ओर भाग रहा था। जिसे ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपी ने धारदार हथियार से खुद के गले को काटकर अपने आप को घायल कर लिया था।
फरसगांव पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में तत्काल उसे उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भिजवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोण्डागांव जिला अस्पताल भेज दिया गया।