कोण्डागांव

वन कर्मियों की दूसरे दिन भी बेमुद्दत हड़ताल जारी
22-Mar-2022 10:06 PM
वन कर्मियों की दूसरे दिन भी बेमुद्दत हड़ताल जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 मार्च।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश में कर्मचारियों के द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया है। इसी तारतम्य में वन कर्मचारी दक्षिण वनमंडल कोण्डागांव कार्यालय के सामने मैदान में धरने पर बैठे है।

वन कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर धरने देकर बैठे हैं। बताया गया कि वन विभाग का काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण मार्च में जंगल में आगजनी की घटनाएं, अवैध कटाई, अवैध उत्खनन, शिकार आदि घटनाओं में तेजी आने की आशंका है। जिसकी पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन और विभाग की होगी।

इस दौरान वन मण्डल अंतर्गत आने वन परिक्षेत्र के वन कर्मचारी संघ कोंडागांव के जिलाध्यक्ष ईश्वरकवाची ने बताया कि पूर्व में वन कर्मचारी संघ ने समय-समय पर शासन से पत्राचार कर अपनी मांगों के संबंध में अवगत करवाया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी हमें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। जिसके परिणामस्वरूप वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा के निर्देशानुसार हमने 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर आने वाले चौदह वन परिक्षेत्र कोण्डागांव, माकड़ी, नारंगी, मर्दापाल, दहीकोंगा, मुलमुला, अमरावती, काष्टागार, उडऩदस्ता, समान्य वनमंड़ल, फरसगांव, बड़ेडोंगर, विश्रामपुरी, केशकाल के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट