कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 मार्च। 188वीं वाहिनी के सीआरपीएफ द्वारा 17 मार्च को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्राम बड़ीउसरी व जोबा में ग्रामीणों के बीच रेडिओ, सोलरलैंप व मच्छरदानी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम 188वीं बटालियन कमाण्डेट सुनील कुमार के निर्देशन में अशोक निगुडे द्वितीय कमान अधिकारी, सुबेदारमेजर शेरबहादुर सिंह व कम्पनी के अन्य जवानों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाए, व बच्चे मौजूद रहे। इस मौके पर अशोक निगुडे द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा आम जनता को संदेश दिया गया कि, सीआरपीएफ के जवान आप सभी की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और जवानों के बीच भाईचारे का संबंध स्थापित करना है।
इस दौरान नागरिकों के लिए जलपान व बच्चों के लिए खिलौने और चॉकलेट आदि की भी व्यवस्था की गई। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए के.रि.पु.बल को सादर धन्यवाद और आभार प्रकट किया।