कोण्डागांव

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों के सामने किया प्रदर्शन
15-Mar-2022 9:26 PM
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों के सामने किया प्रदर्शन

कोण्डागांव, 15 मार्च। ‘द कश्मीर फाइल्स’  देश भर में जबरदस्त धूम मचा रही है। राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने सहित ज्यादा से ज्यादा दिखाए जाने की मांग उठनी शुरू हो चुकी है।

आज कोण्डागांव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ के नेतृत्व में भाजयुमो ने शहर मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ईयोस और किशोर सिनेमाघर पहुंचकर संचालकों से इस फिल्म को आम दर्शकों के लिए प्रदर्शित करने की मांग की गई।

 ईयोस सिनेमाघर के संचालक ने आश्वस्त किया है कि शुक्रवार से यह मूवी कोण्डागांव में दिखाई जाएगी, वहीं किशोर सिनेमाघर के संचालक ने बताया कि इस फिल्म को मात्र 6 सौ स्क्रीन ही मिल पाई है और जब तक आगे से जानकारी नहीं मिलती तब तक उक्त मूवी की स्क्रीनिंग संभव नहीं है।

इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ ने कहा कि फिल्म को कम स्क्रीन मिलने पर और प्रदर्शित न किए जाने को लेकर सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्म 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी बयां करती है।

युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने  कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास की कोशिशों को तेज किया है।  इसके तहत योगेंद्र नेताम, डालेंद्र ठाकुर, दिलावर कपाडिय़ा, अंकित राजपूत, बाबा खान, विक्की यादव, राहुल गुप्ता, अंशु गुप्ताए, संजू कश्यप, सनी दुबेए संजू मंडावी, विपुल विश्वास, रविंद्र नाग व अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट