कोण्डागांव

मर्दापाल मुर्गा बाजार में जुआ खेल रहे 2 गिरफ्तार
13-Mar-2022 9:21 PM
मर्दापाल मुर्गा बाजार में जुआ खेल रहे 2 गिरफ्तार

कोण्डागांव, 13 मार्च। मर्दापाल मुर्गा बाजार में जुआ खेल रहे 2 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

12 मार्च को थाना प्रभारी मर्दापाल को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार पसरा मर्दापाल में कुछ लोग खुड़ खुडिय़ा नामक जुआ खेल खिला रहे है।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी गुलाब सिंह के द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्रवाई की गई। जिसमें दो व्यक्ति नीलू चंद बघेल (28)और दूसरा राजेंद्र कुमार बघेल (30) दोनों निवासी हसलनार थाना मर्दापाल को मौके खुद खुडिय़ा नामक खेल में रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खिलाते पकड़ा गया। उक्त आरोपियों की तलाशी लेने पर 2 हजार 150 नगद व एक प्लास्टिक का टब 1 फड़ पर्दा उनके कब्जे से जब्त किया गया। आरोपियों का कृत्य 4क जुआ एक्ट का पाए जाने से मौके पर गिरफ्तार कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया।


अन्य पोस्ट