कोण्डागांव

अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ें-मरकाम
12-Mar-2022 9:44 PM
अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ें-मरकाम

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता मिलन समारोह

कोण्डागांव, 12 मार्च। माकड़ी ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान व जोन स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक मोहन मरकाम के मुख्य आतिथ्य में सोडमा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राज्य सरकार के महत्वपूर्व कार्यों को बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस से जोडऩे का आह्वान किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं उक्त जोन से आए कार्यकर्ताओं को एनरोलर के रूप में नियुक्त करते हुए उन्हें अधिक से अधिक लोगो को कांग्रेस से जोडऩे हेतु प्रोत्साहित किया।

 कार्यक्रम में ग्राम कुरलूबहार, मिर्मिन्डा, हीरापुर, हिरावन्डी, बेलोन्डी, सोडमा, इंगरा, धारली, जरण्डी, पीढापाल, कलिबेडा, तोरेंगा, राकसबेड़ा, सोंहगा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप, माकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मण्डावी, माकड़ी जनपद पंचायत अध्यक्ष मोती बाई नेताम, उपाध्यक्ष गौतम साहू, विधायक प्रतिनिधि द्वय गजेंद्र राठौर, सगराम मरकाम, जिला महामंत्री गीतेश गांधी कपिल चोपड़ा, सरपंच सुलोचना नेताम, दुर्योधन ध्रुव, लखेश्वर बघेल, लखु पोयाम, लक्षुराम सिलोधएमानकु नेताम, राजीव सेन, आकाश महाजन, विजय लाला, संदीप नेताम, शंकर नेताम, जयसिंह मरकाम, मुकुंद बघेल व माकड़ी ब्लॉक के जोन अंतर्गत आने वाले समस्त सरपंच जनपद सदस्यगणों के साथ भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट