कोण्डागांव

188वीं बटालियन सीआरपीएफ ने किया ग्रामीण महिलाओं का सम्मान
09-Mar-2022 10:31 PM
188वीं बटालियन सीआरपीएफ ने किया ग्रामीण महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 मार्च।
188वीं  बटालियन सी.आर.पी.एफ कैंप द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास गांवों से आई ग्रामीण महिलाओं का सम्मान किया गया और महिला सशक्तिकरण के बारे में भी बताया गया। देश की महान महिलाओं का जिक्र किया गया।

कार्यक्रम 188 वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील कुमार के निर्देशन में अशोक निगूढे द्वितीय कमान अधिकारी 188 वीं बटालियन रुपेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक में राकेश रोशन राहा. कमाडेट, सुबेदार मेजर शेर बहादुर सिंह, सहा. कमांडेट गुफरान अहमद, निरीक्षक राजेन्द्र भण्डावी, निरीक्षक विनोद कुमार, निरीक्षक रविशंकर पूर्व, और कम्पनी के अधिनस्थ अधिकारी, अन्य जवानों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इस मौके पर महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि केन्द्रीय पुलिस बल के जवान आप सभी की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इस दौरान महिलाओं के लिए जलपान आदि की भी व्यवस्था की गई थी। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय पुलिस बल को सादर धन्यवाद और आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट