कोण्डागांव

यादव समाज युवा संगठन के रक्तदाताओं का सम्मान
07-Mar-2022 6:41 PM
यादव समाज युवा संगठन के रक्तदाताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 7 मार्च। विकासखंड माकड़ी में एक दिवसीय युवा संगठन यादव समाज का सम्मान व युवा संगठन बैठक हुई। जिसमें यादव समाज युवा संगठन जनहित और समाज सेवा का कार्य करते हुए करीब 6 महीने में रक्तदान कर सैकड़ों व्यक्तियों की जान बचाई।

यदुवंशी रक्तदान ग्रुप के सदस्यों द्वारा लगातार रक्तदान दान किया गया। जिसमें सभी को यादव समाज की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे।

 बस्तर संभाग युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष यादव समाज गुड्डू रामपाल यादव, जिला संरक्षक बंसी लाल यादव, जिला अध्यक्ष माखन लाल यादव, जिला सचिव लक्ष्मण यादव, माकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दुर्जन यादव, युवा प्रकोष्ठ यादव समाज जिला अध्यक्ष दिनेश लाल यादव, युवा संगठन जिला उपाध्यक्ष संजना यादव, जिला महासचिव राकेश यादव, युवा संगठन जिला कोषाध्यक्ष रितेश, अध्यक्ष शिव कुमार यादव, मकड़ी अनिरुद्ध यादव, फरसगांव सुनील यादव, केशकाल अकबर यादव, कवल सिंह यादव, धनोरा ज्ञान प्रकाश यादव, विमलेश्वर यादव, कुरुषों यादव, तुला राम यादव, फरसगांव बड़े राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश, ब्लॉक अध्यक्ष विमला यादव, तिहारू यादव, लखन यादव, गणेश यादव, डमरु यादव, सत्य नंद यादव, बस्तर संभाग मीडिया प्रभारी सरस्वती  यादव,  मयंक यादव, दीपक यादव, परशुराम यादव, मन्नू राम यादव, समाज युवा संगठन और समस्त वरिष्ठ गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट