कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 मार्च। कोण्डागांव के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर 188वीं बटालियन केन्द्रीय पुलिस बल के द्वारा जोबा में 5 मार्च को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्राम वनउसरी में ग्रामीणों के बीच रेडियो, सोनल लैब, मच्छरदानी का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों को खेल और इसके अलावा मेडिकल कैंप आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और जरूरतमंद बीमार ग्रामीणों का निशुल्क इलाज किया गया। और दवाइयां भी वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में 188वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील कुमार के निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी प्रेमजीत कुमार, सहायक कमांडेंट गुफरान अहमद, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन श्याम कुमार और कंपनी के अन्य जवानों की मौजूदगी में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच कुष्ठ राम कश्यप, राम प्रसाद मंडावी, व अन्य बुजुर्ग, पुरुष, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। डॉक्टर एन श्याम कुमार के द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व गांव को स्वच्छ रखने की सलाह दी गई।
इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रेमजीत कुमार के द्वारा आम जनता को यह संदेश दिया गया। कि केंद्रीय पुलिस बल के जवानों ने आप सभी की सुरक्षा के लिए है। आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और जवानों के बीच भाईचारा का संबंध स्थापित करना है। जो उम्मीद के मुताबिक पूरा हो रहा है। इस क्षेत्र के लोगों में केंद्रीय पुलिस बल के प्रति विश्वास की भावना जागृत हो रही है। निशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों मे उत्साह का माहौल रहा।
निशुल्क दवाइयां और जांच के उपरांत ग्रामीणों के लिए चाय की व्यवस्था की गई उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय पुलिस बल को सादर धन्यवाद और आभार प्रकट किया।