कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 मार्च। 188वीं बटालियन द्वारा ग्राम गढ़सिलियारा मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
188वीं बटालियन के.रि.पु.बल केशकाल द्वारा 3 मार्च को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्राम गढ़सिलियारा, केशकाल में ग्रामीणों के बीच रेडियो सोलर लैम्प व मच्छरदानी का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों को खेल सामाग्री भी वितरण किया गया। इसके अलावा मेडिकल कैम्प आयोजित कर 65 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और जरूरतमंद बीमार ग्रामीणों का नि:शुल्क इलाज किया गया। इसके साथ दवाइयों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सुनील कुमार कमाण्डेट 188 बटालियन के रि.पु. बल के निर्देशन मे अशोक निगुड़े द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार, रोशन सहायक कमाण्डेट डॉक्टर एन. श्याम कुमार चिकित्सा अधिकारी और कम्पनी के अन्य जवानों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम गढ़सिलियारा के वरिष्ठ नागरिक मंगल सिंह ओटी एस.आर. सोरी व अन्य बुजुर्ग, पुरूष, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। डॉक्टर एन श्याम कुमार चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व गांव को स्वच्छ रखने की सलाह दी गयी। इस मौके पर अशोक निगुड़े द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा आम जनता को यह संदेश दिया गया कि के रि.पु.बल के जवान आप सभी की सुरक्षा के लिए है।
आपकी मदद के लिये हमेशा तत्पर है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और जवानों के बीच भाईचारे का संबन्ध स्थापित करना है। जो उम्मीद के मुताबिक पूरा हो रहा है तथा क्षेत्र के लोगों में केरिपुबल के प्रति विश्वास की भावना जागृत हो रही है। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान स्थानीय नागरिको मे उत्साह का माहौल रहा।
नि:शुल्क दवाई व जांच के उपरान्त ग्रामीणों के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने इस कार्य के लिए के रि.पु .बल को धन्यवाद व आभार प्रकट किया।