कोण्डागांव

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया अनुतोष अभियान
23-Feb-2022 9:21 PM
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया अनुतोष अभियान

कोण्डागांव, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा अनुतोष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पेंशन और जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीडि़त पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सिद्धार्थ अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, अनुतोष अभियान के अंतर्गत जिन भी जरूरतमंद व्यक्तियों को पेंशन संबंधित परेशानी है या जनोपयोगी सेवाएं या परिवहन सेवाएं जिसमें यात्री और माल ढुलाई हवाई सडक़ एवं जलमार्ग किया जाए, तो इस संबंध में अपना आवेदन सीधे छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पुराना उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर में अपने संपूर्ण विवरण के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्तर पर हेल्पडेस्क के रूप में विशेष व्यवस्था की गई है।


अन्य पोस्ट