कोण्डागांव

ब्रांड एंबेसडरों ने सफाई के प्रति किया जागरूक
20-Feb-2022 9:46 PM
ब्रांड एंबेसडरों ने सफाई के प्रति किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 फरवरी।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और ब्रांड एम्बेसडरों ने शीतला पारा वार्ड- 7 का निरीक्षण किया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे के मार्गदर्शन में ब्रांड एम्बेसडरों के द्वारा वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रत्येक घर में जा जाकर गीला कचरा और सूखा कचरा को अलग अलग रखने को कहा गया। कचरे को खुले में और नालियों में फेंकने को मना किया गया। प्लास्टिक को जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है और इससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

घरों में से जितना भी कचरा निकलता है, उसे एक जगह एकत्रित करके नगरपालिका द्वारा डोर टू डोर कचरा इक_ा करने वाले कर्मचारियों को देने की समझाइश दी गयी। जिन जगहों पर कचरा इकठ्ठा था और नालियों में कचरा भरा हुआ था, उसे तत्काल नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा साफ किया गया तथा जो नालियां ब्लॉक हो गई है। उनको सफाई करने के लिए नगरपालिका के कर्मचारियों को सुझाव दिया गया। जिन घरों के सामने नालियों के ऊपर छड़, गिट्टी, रेत, लकड़ी इत्यादि समान रखा गया था, उन्हें तत्काल हटाने को कहा गया अन्यथा नगरपालिका द्वारा जुर्माना किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे, ब्रांड एम्बेसडर सुब्रत साहा, उमेश साहू, टंकेश्वर पानिग्रही, बसंत कुमार साहू, खेम वैष्णव और नगरपालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट