कोण्डागांव

कोण्डागांव, 19 फरवरी। जिला पंचायत अध्यक्ष व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोण्डागांव विधानसभा प्रभारी नरेंद्र भवानी ने 19 फरवरी को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी दिनों में पार्टी को मजबूत करने की बात कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी दिनों में ग्रामीण मूलभूत समस्या निवारण करने का अभियान के तहत महीने के 8 दिन कार्यकर्ता पार्टी के नेताओं के साथ स्वयं प्रभारी जाएंगे। गांव, गांव जन चौपाल लगाकर समस्या का निवारण के लिए भरपूर प्रयास करेंगे, साथ ही साथ सदस्यता अभियान में भी तेजी से बदलाव लाएंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कोण्डागांव प्रभारी नरेंद्र भवानी, व जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम, शहर अध्यक्ष किशोर कुमार शाह, जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश कोर्राम, अनिल यादव, हरिश देवांगन, अगेस नेताम, संजू सोरी, उदय भंडारी, भारत कौशिक, विनोद सोरी, व अन्य साथी भी मौजूद रहे।