कोण्डागांव
भाषा और गणितीय कौशल विकास कार्यशाला आयोजित
17-Feb-2022 10:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 17 फरवरी। जिला अंतर्गत विकासखंड में 16 फरवरी को विकासखंड स्तरीय पीएलसी समूह का साप्ताहिक कार्यशाला आयोजित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में भाषा एवं गणितीय कौशल विकास व कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा किया गया। इसके तहत कार्यशाला में भाषा एवं गणितीय कौशल विकास हेतु सातवां और आठवां सप्ताह में किए जाने वाली गतिविधियों को संचालित कर विकासखंड स्तर पर वर्क बुक तैयार करने पर कार्य किया जाना है।
विकासखण्ड के पीएलसी कौशल विकास हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन बीआरसी कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यशाला में अशोक कुमार पटेल जिला शिक्षा अधिकारी, शंकरलाल मंडावी, इरशाद अंसारी, मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे