कोण्डागांव

गुम बालिका को ओडिशा से किया बरामद, परिजनों को सौंपा
14-Feb-2022 10:10 PM
गुम बालिका को ओडिशा से किया बरामद, परिजनों को सौंपा


कोण्डागांव, 14 फरवरी। पुलिस ने 12 फरवरी को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर 14 वर्षीय गुम बालिका को ढूंढकर कर परिजन के सुपुर्द किया गया।

पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को प्रार्थिया ने कोण्डागांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 9 फरवरी को उसकी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। गुम बालिका के ओडिशा में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना कोण्डगांव से पुलिस टीम तैयार कर ओडिशा रवाना किया गया था। जहां पुलिस द्वारा उक्त गुम बालिका को सकुशल बरामद कर दस्तायाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।


अन्य पोस्ट