कोण्डागांव

सडक़ दुर्घटना में कमी लाने जागरूकता अभियान
13-Feb-2022 9:49 PM
सडक़ दुर्घटना में कमी लाने जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्ड़ागांव, 13 फरवरी।
नेशनल हाईवे 30 और अन्य सडक़ में दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास करने के तहत कोण्डागांव के साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीणों और राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

 तीव्र गति से वाहन न चलाए, हेलमेट लगाकर वाहन चलाए, सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाए, नशे की हालत में वाहन न चलाए, यातायात नियमों का उल्लघंन न करे, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करे, यातायात सांकेतिक चिन्हों के बारे में जानकारी, सडक़ दुर्घटना में हुई मौतों के बारे में जानकारी, सडक़ की पहचान, नाबालिक बच्चे वाहन न चलाए, मोटर साइकिल में तीन सवारी न बैठे आदि के बारे में जानकारी दिया गया।

वाहन चलाते समय आरसी, ड्रायविंग लायसेंस, वाहन का बीमा, परमिट आदि संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखने के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। उक्त जागरूकता अभियान में यातायात प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बंजारे, आरक्षक विकास पाण्डे, राजेंद्र मरकाम, रोहित कुमार खेलवारे, मालेश मरकाम, सुकमती मरकाम, कौशिल्य भोयर, मौजूद रहे।

यातायात शाखा के द्वारा आगे भी लगातार जागरूकता अभियान जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट