कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 फरवरी। नगरपालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों, ब्रांड एंबेसडरों के द्वारा बाजार पारा वार्ड 6 का निरीक्षण किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे के मार्गदर्शन में ब्रांड एंबेसडरों के द्वारा वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
प्रत्येक घर में जा जाकर गीला कचरा और सूखा कचरा को अलग-अलग रखने को कहा गया। और कचरे को खुले में और नालियों में फेंकने के लिए मना किया गया। इसके तहत प्लास्टिक को जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है और इससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दिया गया कि घरों में से जितना भी कचरा निकलता है उसे एक जगह एकत्रित करके नगरपालिका द्वारा डोर-टू-डोर कचरा इक_ा करने वाले कर्मचारियों को देने की समझाइश दी गयी।
जिन जगहों पर कचरा इकठ्ठा था और नालियों में कचरा भरा हुआ था,उसे तत्काल नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा साफ किया गया। जो नालिया ब्लाक हो गयी है, उनको सफाई करने के लिए नगरपालिका के कर्मचारियों को सुझाव दिया गया और जिन घरों के सामने नालियों के ऊपर छड़, गिट्टी, रेत, लकड़ी इत्यादि समान रखा गया था। उन्हें तत्काल हटाने को कहा गया अन्यथा नगरपालिका द्वारा फाइन की कार्रवाई किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे, ब्रांड एम्बेसडर सुब्रत साहा, टंकेश्वर पाणिग्रही, बसंत कुमार साहू, खेम वैष्णव, सुनील आचार्य, मणिशंकर देवांगन और नगरपालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।