कोण्डागांव
मुख्यमंत्री का पुतला दहन
08-Feb-2022 9:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 फरवरी। विकासनगर स्थित अटल सदन में भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया है।
इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपेश अरोड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के द्वारा जगदलपुर में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। जिसके विरोध में कोण्डागांव जिले के भाजपा कार्यकर्ता और सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


