कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 जनवरी। जिला के स्कूल और कॉलेजों में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित की गई, जिसके बाद विभिन्न तरह के कार्यक्रम जैसे चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता व संगोष्ठी इत्यादि का आयोजन किया गया।
कॉलेज में मनाया गया युवा दिवस
नगर के शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस व रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस बारे में एनएसएस जिला संगठन शशिभूषण कन्नौजे ने जानकारी देते हुए बताया, महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय विद्यार्थियों के मध्य से स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इसी कड़ी में महाविद्यालय परिसर में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में रेड रिबन के द्वारा एड्स संक्रमण के नियंत्रण को लेकर भी कार्यक्रम का संचालन किया गया।
एकलव्य विद्यालय गोलावंड के बच्चों ने जाना स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व को
आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से गोलावंड में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी का जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डीएस पोटाई व शिक्षकों की उपस्थिति में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बारी-बारी से विद्यार्थियों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
नवोदय विद्यालय में विवेकानंद को किया पुष्प अर्पित
नगर के विकास नगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी का जयंती युवा दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एकके श्रीवास्तव की उपस्थिति में स्वामी जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित की गई।
इसके बाद यहां विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला गया।


