कोण्डागांव
पुलिस की मदद से तड़पते मवेशी का उपचार शुरु
30-Dec-2021 9:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केाण्डागांव, 30 दिसंबर। जिला मुख्यालय एसडीओ पुलिस कार्यालय के पास आज दोपहर लगभग एक बजे एक मवेशी तड़पता हुआ देखा गया। तड़पते मवेशी को देख पुलिस विभाग के जवानों ने मामले की तत्काल पशु विभाग के डॉक्टरों को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर पशु विभाग में पदस्थ डॉ. ढलेश्वरी साहू और डॉ. दीपिका सिदार व अन्य कर्मचारी मवेशी के उपचार के लिए मौके पर पहुंचे। दोनों डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल मवेशी मालिक मौके पर नहीं होने से बीमारी का सटीक जानकारी नहीं मिल पाया है, फिर भी मवेशी की हालत को देखते हुए उसका उपचार प्रारंभ किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे