कोण्डागांव

मक्का उपार्जन के लिए अफसरों की हुई नियुक्ति
29-Dec-2021 9:37 PM
मक्का उपार्जन के लिए अफसरों की हुई नियुक्ति

कोण्डागांव 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला कोण्डागांव में खरीफ विपणन वर्ष 2024.22 अतंर्गत मक्का उपार्जन हेतु केशकाल एवं फरसगांव विकासखण्ड हेतु कनिष्ठ तकनीकी सहायक हरमेन्द्र शांडिल्य तथा विकासखण्ड कोण्डागांव एवं माकड़ी हेतु कनिष्ठ तकनीकी सहायक ईराद टोप्पो को नियुक्त किया गया।

इनके द्वारा सभी समितियों के सतत् सम्पर्क में रहते हुए प्राप्त मक्का का गुणवत्ता का निरीक्षण किया जाएगा एवं नजदीकी प्रदाय केन्द्रों में समितियों के माध्यम से जमा करवाने की कार्रवाई की जाएगी। 27 दिसंबर तक किसी भी समिति में मक्का प्राप्ति की सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। नागरिक आपूर्ति निगम कोण्डागांव मक्का कार्यक्रम  हेतु पूर्ण रूप से तैयार है। इस हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या हेतु कृषक हरमेन्द्र शांडिल्य पर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट