कोण्डागांव

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र बने
25-Dec-2021 8:41 PM
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र बने

कोण्डागांव, 25 दिसंबर। जिला अधिवक्ता संघ कोण्डागांव द्विवार्षिक चुनाव में पुन: जय प्रकाश यादव अध्यक्ष व सुरेंन्द्र भट्ट उपाध्यक्ष पद हेतु विजय घोषित हुए। अध्यक्ष जय प्रकाश यादव को 32 व दीपक ठाकुर को 23 वोट प्राप्त हुए। इस तरह से जय प्रकाश यादव ने नौ वोटों से जीत अर्जित की।  इसी तरह सचिव संजय शार्दुल, राजनीश कुमार दुबे सहसचिव, प्रंशात दत्ता कोषाध्याक्ष, नितेश जैन सास्कृतिक सचिव, तथा कार्यकरिणी सदस्यों में तिलक पाण्डे, गोपाल दीक्षित, सगाराम कोर्राम, गौरव जैन, मदन हलदार, आदि कुल अधिवक्ताओं 57 हैं, जिसमें 55 अधिवक्ताओं ने ही अपना मतधिकार का ही प्रयोग किए।

दिलीप जैन, व कन्हैया देवांगन निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में न्यायालय परिसर में शांतिपूर्ण महौल में चुनाव सम्पन्न हुई। विजयी निर्वाचित अधिवक्ता जय प्रकाश यादव पूर्व में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कार्यकाल पूर्ण किए हैं। यह उनकी तीसरी पारी है। जय प्रकाश यादव के विजय घोषित होने पर अधिवक्ताओं का बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

 


अन्य पोस्ट