कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 दिसंबर। नगर में वीर नारायण सिंह चौपाटी मैदान में रेडी टू ईट के स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस बारे में रेडी टू ईट स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि जिले में संचालित पोषण आहार बनाने वाली सरकार सहायता समूह के स्थान पर कृषि कल्याण बीज निगम को कार्य देने का निर्णय किया गया है। जिसके बाद रेडी टू ईट स्व सहायता समूह के द्वारा कोण्डागांव नगर के चौपाटी मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उनके द्वारा कोण्डागांव नगर के चौपाटी मैदान में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है।
धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवंर पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा कि जहां एक तरफ केंद्र सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही हैं, वहीं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के स्वरूप को नजरअंदाज कर रेडी टू ईट निर्माण कार्य से महिला शक्ति को इनसे अलग करने का प्रयास कर रही है, वह न्यायोचित नहीं है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर, कुलवंत सिह अनिता नेताम सोनमणि पोयाम समर्थन देने पहुंचे।


