कोण्डागांव

विद्यार्थियों ने न्यायालय का भ्रमण कर जाना न्याय प्रणाली का कार्य क्षेत्र
04-Dec-2021 9:06 PM
विद्यार्थियों ने न्यायालय का भ्रमण कर जाना न्याय प्रणाली का कार्य क्षेत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 4 दिसंबर।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में बच्चों का विकास कराने के उद्देश्य से प्राचार्या अनिता झा के आदेशानुसार विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में इस शनिवार को विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत केशकाल के व्यवहार न्यायालय लाया गया था। जहां न्यायाधीश पुनीतराम गुरूपंच द्वारा विद्यार्थियों  को विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
 
शासकीय कन्या शाला की व्याख्याता सुप्रिया अवधिया ने बताया कि आज के इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 42 बालक-बालिकाएं शामिल हुए थे। जिन्हें न्यायालय के अधिवक्ता महेश बघेल एवं न्यायाधीश पुनीतराम गुरूपंच द्वारा न्यायालय में आने वाले समस्त प्रकार के सामान्य एवं आपराधिक प्रकरणों में होने वाली न्यायिक प्रक्रिया को बहुत ही बारीकी से समझाया गया। न्यायाधीश ने बच्चों द्वारा जिज्ञासापूर्ण रूप से किये गए प्रत्येक सवालों का भी जवाब दिया।

इस दौरान शिक्षकगण में डी.आर मंडावी, रजनीश साहू, कमलनारायण ठाकुर, लक्ष्मी नेताम एवं अनुराधा स्वर्णकार मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट