कोण्डागांव

ओडिशा की 70 बोरी धान वाहन समेत जब्त
19-Nov-2021 9:45 PM
ओडिशा की 70 बोरी धान वाहन समेत जब्त

कोण्डागांव, 19 नवंबर। ओडिशा से लाई जा रही 70 बोरी धान को वाहन समेत जब्त किया गया।

थाना माकड़ी पुलिस के द्वारा ओडिशा सरहद पर ग्राम भ्रमण के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।  इसी दौरान 18 नवंबर को सीमावर्ती राज्य ओडिशा के ग्राम केसराबेड़ा निवासी नंदलाल साव (21) द्वारा पिकअप वाहन क्र. ओडी 24 बी 8882 में 70 बोरी धान अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसमें 45 किलो ग्राम की भर्ती को अवैध रूप से बिक्री हेतु ग्राम केसराबेड़ा ओडिशा से ग्राम हीरापुर छत्तीसगढ़ लाते हुए सरहद से हीरापुर के बीच माकड़ी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 70 बोरी धान को जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट