कोण्डागांव
कांग्रेस जन जागरूकता पदयात्रा, ग्रामीणों से मिले विधायक
19-Nov-2021 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 19 नवंबर। जिले के छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, मर्दापाल कांग्रेस प्रभारी बृजेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम के नेतृत्व में 17 नवंबर को मर्दापाल में जन जागरण अभियान का शुभारंभ कार्यकम किया।
विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि यह कार्यक्रम बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार भूपेश बघेल की सरकार के विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति को डोर-टू-डोर घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का जानकारी दी जा रही है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को छग शासन की योजनाओं का लाभ ले सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


