कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 16 नवंबर। बाल सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन जिला अंतर्गत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वामी आत्मानंद अंगेजी माध्यम जामकोट पारा, जैतपुरी, बोरगांव आदि स्कूलों में पुलिस टीम में जिले के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को उप पुलिस अधीक्षक भुनेश्वरी पैंकरा ने विभिन्न विषयों जैसे गुड टच, बैट टच, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जे.जे. एक्ट मानव तस्कारी, नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम एवं सहायक उपनिरीक्षक निशा प्रयाग के द्वारा पाक्सो एक्ट व जे जे. एक्ट की जानकारी बच्चों एवं शिक्षको को दी गई। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक रविशंकर पाण्डे थाना यातायात द्वारा यातायात के बेसिक नियमों की जानकारी बच्चो को दी गई।
इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक भुनेश्वरी पैंकरा उपनिरीक्षक नमिता टेकाम एवं महिला प्रधान आरक्षक सुरूज कुमेटी और स्कूल के छात्र छात्राएं के साथ कार्यक्रम में बच्चों को उपरोक्त जानकारी से संबंधित पाम्पलेट वितरण किए गए और स्कूलों में पोस्टर चिपकाए गए।


