कोण्डागांव

गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष बने बुधसिंग
15-Nov-2021 10:02 PM
गोंडवाना समाज के  जिलाध्यक्ष बने बुधसिंग

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 15 नवंबर। गोण्डवाना भवन कनेरा रोड कोंडागांव में गोण्डवाना समन्वय समिति के कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन करने के लिए 14 नवंबर को कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी। गोण्डवाना समाज के नियमनुसार सम्पन्न मनोनीत होना तय हुआ।

जिला स्तरीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों के गठन के लिए कोण्डागांव ब्लॉक के पांचों ब्लॉक से सैकड़ों गोंड़ समाज के महिलाओं पुरुषों ने बढ़.चढ़ कर भाग लिया। जिला अध्यक्ष के लिएबुधसिंग नेताम कोण्डागांव और फिुलसिंग मरकाम बड़ेराजपुर ने नामांकन पर्चा भरा। पांचों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों ने मिलकर बुधसिंग नेताम को जिला अध्यक्ष के लिये मनोनीत किया,  जिसका सभी ने समर्थन किया।

बुधसिंग नेताम दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने के बाद गोंडवाना समाज में जोश भरने का काम करेंगे। आदिवासी समाज की अधिकारों की लड़ाई करना मुख्य उद्देश्य रहेगा।

पर्यवेक्षक तिरुदेसिंह कोमरे ने बताया कि गोण्डवाना समन्वय समिति 1033 के द्वारा बुधसिंग नेताम को सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जानकारी मिलने पर फरसगांव में जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया हैं। फरसगांव में मनोनीत पदाधिकारी अवैध फर्जी तरीके से मनोनीत किया गया है जिसका 1033 से कोई संबंध नहीं है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तिरुबुधसिंग नेताम कोण्डागांव उपाध्यक्ष रमेश नेताम फरसगांव रूपचंद धुव्र माकड़ी दुर्योधन मरकाम कोण्डागांव प्रभु मरकाम केशकाल सचिव सुकमन नेताम फरसगांव, सह सचिव धनपत नेताम, कोंडागॉंव, कृष्णा नेताम फरसगांव, जिला प्रवक्ता वीरेन्द्र नेताम, माकड़ी, मीडिया प्रभारी शिवलाल मरकाम माकड़ी, संगठन मंत्री रामेश्वर नेताम, ऑडिटर गोपी मरकाम माकड़ी, कोषाध्यक्ष दरबारी नेताम विश्रामपुरी, कांकेर से पर्यवेक्षक के रूप में तिरुण् सुमेर सिंह नाग पूर्व जिला अध्यक्ष कांकेर तिरुदेसिंह कोमरे संभागीय सलाहकार के उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से मनोनयन का कार्य सम्पन्न हुआ।


अन्य पोस्ट