कोण्डागांव

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
14-Nov-2021 9:43 PM
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागांव, 14 नवंबर। छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता दस नवंबर को दोपहर करीब दो बजे फारेस्ट कार्यालय में घास काटने के लिए कार्यालय के पीछे गई थी, उसी दौरान फारेस्ट कार्यलय में कार्यरत दैवेभो कर्मी आरोपी अनिल कोर्राम (27) ने पीडि़ता से छेड़छाड़ की। इसी दौरान आसपास के खेत में काम करने वाली महिलाओं के शोर मचाने के कारण आरोपी वहां से भाग निकला । केशकाल थाना में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी अनिल कोर्राम  निवासी तोडासी थाना केशकाल जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार किया गया एंव न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया। न्यायालय द्वारा सेंटर जेल जगदलपुर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट