कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 नवंबर। जिला न्यायालय पररिसर के न्याय सदन भवन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और छ्रग राज्य विसेवाप्रा. बिलासपुर द्वारा निर्देश के पालन में जिला न्यायधीश अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी के मागदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग से जिला विधिक कोण्डागांव द्वारा महिलाओं और महिलाओं से संबंधित विधियों पर सेवा प्रधिकरण का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंबा शाह द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की शुरुआत नालसा के संकल्प के साथ करते हुए गांधीजी के छाया चित्र पर माल्यर्पित किया गया। तत्पश्चात जिला न्यायधीश सुरेश कुमार सोनी द्वारा महिलाओं को जागरूक किया और महिलाओं समूह के संबंध के बारे में महिलाओं के अधिकार के संबंध में जागरूक करते हुए महिलाओं के अधिकारों के बारे जानकारी दी गई।
भूपेश बंसत न्याियक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव द्वारा मलिाओं के कानूनी अधिकार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला विधिक सेवाप्रा. अंम्बा साह द्वारा उक्त कार्यक्रम के उद्देश्य और महिला अधिकारों के संबंधित विधिक सेवा योजनाओं की तथा महिलाओं के विरूद्व अपराधों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकरी दी गई।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेद्र सोनी के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, बाल श्रम एंव अपने बालिका गृह के बच्चों को राष्ट्रीय खेल में गोल्ड मेडल प्राप्त किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई । श्रम निरीक्षक श्रम विभाग के अधिकारी अमरसिंह खाण्डे के द्वारा मजदूरी कार्ड ई कार्ड के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संरक्षण अधिकारी सावित्री कोर्राम के द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह भरण पोषण महिलाओं के कानूनी अधिकारी के संबंध में जानकारी दी
इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला न्यायधीश सुरेश कुमार सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुमार पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंबा शाह, भूपेश बंसत न्याियक मजिस्ट्रेट बाल संरक्षण अधिकारी नरेद्र सोनी श्रम विभाग के अधिकारी अमरसिंह खाण्डे संरक्षण अधिकारी सावित्री कोर्राम उक्त आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आर के जैन ने मंच संचालन किया।


