कोण्डागांव

19 को गुरूनानक जयंती, प्रभात फेरी शुरू
14-Nov-2021 5:00 PM
19 को गुरूनानक जयंती, प्रभात फेरी शुरू

कोंडागांव, 14 नवंबर। सिख समुदाय द्वारा गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में 19 नवंबर को गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रकाश पर्व के चलते 12 नवंबर से प्रभात फेरी कीर्तन के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया है। प्रभात फेरी नगर के गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई और मुख्य मार्गों से होकर पुन: गुरुद्वारा पहुंची, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रकाश पर्व के बारे में सामाजिक जनों ने बताया कि 12 से 16 नवंबर तक प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा, 17 नवंबर से 19 नवंबर तक अखंड पाठ कीर्तन अरदास के साथ गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व का जुलूस गुरू ग्रन्थ साहेब के साथ नगर भ्रमण की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट