कोण्डागांव
कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन
05-Oct-2021 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 अक्टूबर। जिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने स्थानीय बस स्टैण्ड में 4 अक्टूबर की शाम उप्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दिवान ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी सरकार की कड़ी निंदा करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब किसानों का हालचाल जानने व उनके दु:ख साझा करने लखीमपुर जाना चाहीं उत्तरप्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ली, जिसके विरोध में युवा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। साथ ही दोषियों पर त्वरित व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। यहां कांगेस ने कैंडल मार्च भी निकाला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


