कोण्डागांव

वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने ईश्वर सिंह कवासी
05-Oct-2021 5:58 PM
वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने ईश्वर सिंह कवासी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 5 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा कोंडागांव का प्रांतीय आवाहन पर जिला शाखा कोंडागांव का जिलाध्यक्ष हेतु नामांकन हुआ, जिसमें निर्विरोध निर्वाचित ईश्वर सिंह कवाची को अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। 

चुनाव कोंडागांव के कास्टागार में संपन्न हुआ । साथ ही वन कर्मचारी संघ जिला शाखा कोंडागांव का गठन विस्तार भी हुआ, जिसमें जिला उपाध्यक्ष जहांगीर खान, जिला सचिव पारस पटेल सहसचिव उमेश प्रधान ,कोषाध्यक्ष फुलसिंह बघेल,गजेंद्र नायक ,मीडिया प्रभारी सामाराम नेताम ,कामेश शांडिल्य ,प्रवक्ता  खगेश्चर दीवान एवं कार्यकारणी सदस्य श्रीमति अनिता मरकाम, शालनी ध्रुव, भाग सिंह सूर्यवंशी, सतीश द्रुव, निराकर ठाकुर, सुखनाथ नेताम, मंगलदाई मरकाम , द्वारिका प्रसाद नायक ,बिसेंट जेकप, नरेंद्र पटेल, पदमलाल पांडे को सर्व सहमति से प्रस्तावित किया गया। 

जिसमें जिला कोंडागांव के दोनो वन मण्डल उत्तर केशकाल, दक्षिण कोंडागांव वन विभाग के समस्त वन कर्मचारी चुनाव में शामिल हुए। आगामी दिनांक 10/10/2021 को प्रांतीय आवाहन पर शपथ ग्रहण लिया जाएगा ।
इस दौरान कोंडागांव जिला अंतर्गत समस्त क्षेत्र से लगभग 300 से अधिक वन कर्मचारी उपस्थित रहे । 
 


अन्य पोस्ट