कोण्डागांव

युकां के कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी-चंदन
06-Sep-2021 8:42 PM
   युकां के कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी-चंदन

कोण्डागांव, 6 सितंबर। आज जिला के नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत मर्दापाल में युवा कांग्रेस के द्वारा संचालित एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

विधायक चंदन कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा, युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता हमारे कांग्रेस पार्टी का रीढ़ की हड्डी हंै। युवा साथी हमारे सरकार की सारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाने का काम करता है।

प्रभारी सुशील मौर्य ने कहा, युवा कांग्रेस की मेहनत से 15 साल से राज करने वाली बीजेपी की सरकार को हराकर कांग्रेस की सरकार को लाया है। सरकार हर एक व्यक्ति की सरकार हैं कांग्रेस की विभिन्न योजना है।

इस दौरान प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामकुमारी ध्रुव, रितेश पटेल, नारायणपुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित भद्र, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, मर्दापाल युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवसिंह बघेल, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, ब्लाक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुखमन कोर्राम, किरण वड्डे, बृज ठाकुर, अनूप मंडावी आदि युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट