कोण्डागांव
जंगली जानवरों का शिकार करने वाला गिरफ्तार
27-Aug-2021 9:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 27 अगस्त। वन मंडल दक्षिण अंतर्गत 22 मार्च को उमरगांव के पास देवडोंगरी में जंगली जानवरों का शिकार करते 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब फरार अंतिम व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी अनुसार, डीएफ़ओ उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में अंतिम फऱार लखिराम (32) को मुखबिर की सूचना पर माकड़ी परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे