कोण्डागांव

राजीव जयंती पर युवक कांग्रेस ने किया रक्तदान
20-Aug-2021 9:13 PM
राजीव जयंती पर युवक कांग्रेस ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 अगस्त।
देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती अवसर पर भारतीय युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी के आह्वान पर कोण्डागांव जिला युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल में 50 रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया गया।

साथ ही यहां मरीजों को मास्क और फल वितरण किया गया। इसमें युवक कांग्रेस के साथ महिला कांग्रेस, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष झुमुक दीवान, शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, महिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, प्रदेश सचिव श्रीपाल कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता तरुण भौमिक, रोहित कटारिया, पार्षद योगेंद्र पोयाम, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दीवान, कार्तिक पोयाम, सर्वेश सेठिया, सतीश नेताम एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट